Live

JHARKHAND NEWS

सीएम हेमन्त से "लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव" आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, महोत्सव में शामिल होने हेतु किया आमंत्रित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में "लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव" आयोजन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस मौके पर बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना भी उपस्थित थे. इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को आगामी 22 से 24 नवम्बर 2026 तक टी०टी०पी०एस० ललपनिया, बोकारो में आयोजित होने वाले "लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव" में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने इस राजकीय महोत्सव के आयोजन से जुड़े सभी तैयारियों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया.

मुख्यमंत्री ने "लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव" के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष बबुली सोरेन एवं सदस्य लुदू मांझी उपस्थित रहे.

रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें