JHARKHAND NEWS
कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतनेवाले विकास कच्छप पहुंचे रांची, हवाई अड्डा पर किया गया स्वागत
रांची :अम्मान में अंडर-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतनेवाले विकास कच्छप वापस स्वदेश लौट आये हैं. झारखंड के विकास कच्छप एयर इंडिया की फ्लाइट से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, प्रशिक्षक राजीव रंजन और अन्य लोगों ने विकास का जोरदार स्वागत किया.
गौरतलब है कि जॉर्डन की राजधानी अम्मान में 21 जून से आयोजित अंडर -17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में झारखंड के विकास कच्छप ने कांस्य पदक जीता है. रविवार को विकास कच्छप ने कोरिया के पहलवान को हरा कर भारतीय कुश्ती टीम की झोली में कांस्य पदक डालकर इतिहास रचा है. पदक जीतने के साथ ही वह झारखंड का पहला इंटरनेशनल पहलवान बना जिसने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीता है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।