Live

JHARKHAND NEWS

पीएचडी पंजीकरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर

S
Srishtyलेखक

रांची विश्वविद्यालय से पीएचडी करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बेहद ज़रूरी और बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की इनरॉलमेंट यानी नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक,सभी चयनित अभ्यर्थियों को10 दिसंबर 2026 तक अपने संबंधित विभाग में जाकर इनरॉलमेंट की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि यह प्रक्रिया केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए है जिनका चयन अंतिम सूची में हुआ है। ध्यान रहे कि 10 दिसंबर की इस समयसीमा को हल्के में न लें—निर्धारित तारीख तक नामांकन नहीं कराने वाले छात्रों को आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इस पूरी प्रक्रिया पर जानकारी देते हुए रिसर्च निदेशालय के सदस्य सचिव डॉ.नीरज ने बताया कि इस बार पीएचडी की कुल 331 सीटों के मुकाबले 254 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। इन सभी 254 चयनित शोधार्थियों के लिए तय समय पर इनरॉलमेंट कराना पूरी तरह अनिवार्य है। ऐसा इसलिए,क्योंकि नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही अभ्यर्थी जनवरी 2027 से शुरू होने वाले पीएचडी कोर्स वर्क में शामिल हो सकेंगे।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें