Live

JHARKHAND NEWS

बीएसएल विस्थापितों के समर्थन में उतरे अमर बाउरी: राज्य सरकार और जिला प्रशासन को दी चेतावनी, कहा- 'तुरंत हो त्रिपक्षीय वार्ता'

S
Srishtyलेखक

पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बोकारो बीएसएल प्रबन्धन के खिलाफ विस्थापितों द्वारा के नियोजन की मांग पर अनिश्चित कालीन धरना एवं आमरण अनशन पर बैठे लोगो के समर्थन में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाएं हैं। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में मां दुर्गा की पूजा हो रहीं हैं। वहीं दूसरे ओर बीएसएल प्रबन्धन की खिलाफ विस्थापितों की आंदोलन आठवें दिन जारी है, आज आंदोलनकरियो द्वारा बीएसएल के सभी गेट को जम कर दिया हैं। लेकिन राज्य सरकार एवं बोकारो जिला प्रशासन का लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह चौपट है। मेरा बोकारो डीसी एवं एसपी से सीधा सवाल है कि अबतक पहल कर त्रिपक्षीय क्यों नहीं कराया गया। आखिर प्रशासन किसके इशारे पर चुप बैठे हैं।

दिल्ली जैसा आंदोलन करके बोकारो में भी आंदोलन के माध्यम से अराजकता फैलाई जा रहीं हैं। जिला प्रशासन को तुरंत मामले को गम्भीरता पूर्वक लेकर सारे समस्या की समाधान करनी चाहिए। लेकिन प्रशासन ऐसा नहीं चाह रही है। राज्य सरकार के प्रतिनिधि बोकारो विधायक समर्थन में कहा कि सरकार में रहते हुए अगर सरकार से विधायक अपने बात नहीं बना पा रहे है, तो काग्रेस को सरकार से बाहर निकलना चाहिए। सरकार से किसी भी उद्योग के प्रबन्धन बड़ा नहीं हो सकता हैं। इसलिए सरकार के प्रतिनिधि एवं बोकारो जिला प्रशासन को विस्थापितों एवं बीएसएल प्रबन्धन के बीच वार्ता कर सारे समस्या का हल निकालना चाहिए।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें