Live

JHARKHAND NEWS

स्टॉक यार्ड के पास वन विभाग की कार्रवाई, लकड़ी लदे दो बोलेरो पिकअप जब्त

S
Srishtyलेखक

बोकारो में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो स्टील के स्टॉक यार्ड के पास से लकड़ी लदे दो बोलेरो पिकअप वैन को जब्त किया है। बोकारो वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर चास वन क्षेत्र पदाधिकारी की टीम ने यह कार्रवाई की। दोनों वाहनों को जब्त कर वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय लाया गया है।जानकारी के अनुसार, बोकारो स्टील प्रबंधन की ओर से रेलवे रैक में लोहे के कॉइल की लोडिंग और अनलोडिंग के दौरान इस्तेमाल के लिए लकड़ी के गुटखे तैयार कराए जाते हैं। रैक से लकड़ी के गुटखे उतारने के बाद उन्हें स्टॉक यार्ड में रखा जाता है। आरोप है कि बाद में इन लकड़ियों को अवैध तरीके से बाहर निकालकर बेचने का काम किया जाता है।

हालांकि, स्टॉक यार्ड से ये लकड़ियां बाहर कैसे पहुंचीं और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, यह जांच का विषय है। वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि यह विभाग की रूटीन कार्रवाई है। जब्त वाहनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें