Live

JHARKHAND NEWS

कुंदा पुलिस ने अवैध हथियार लेकर वारदात को अंजाम देने निकले दो अपराधी गिरफ्तार, देशी सिक्सर और तीन जिंदा कारतूस बरामद

S
Srishtyलेखक

चतरा पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 9 एमएम का देशी सिक्सर, तीन जिंदा कारतूस और एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई कुंदा और लावालौंग थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में की गई है दरअसल, पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर कुंदा की ओर जा रहे हैं सूचना मिलते ही सिमरिया एसडीपीओ शुभम नागरगोजे के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई।

टीम ने रंथा मोड़ के समीप तीन मुहाना के पास घेराबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलदेव गंझू उर्फ छोटू गंझू और सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान बलदेव के पास से देशी सिक्सर और एक गोली, जबकि सुरेंद्र के पास से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस मामले में कुंदा थाना में कांड संख्या 68/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें