Live

JHARKHAND NEWS

28 नवंबर तक बदला-बदला रहेगा मौसम: दिन में खिलेगी धूप, सुबह-शाम सताएगी ठंड

S
Srishtyलेखक

झारखंड की राजधानी रांची में अब सर्दी ने धीरे-धीरे अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। भले ही दिन के वक्त अच्छी धूप खिल रही हो, लेकिन सुबह और रात के समय हवा में ठंडक साफ महसूस की जा सकती है। अगर आप भी सुबह जल्दी घर से निकलते हैं या देर रात तक बाहर रहते हैं, तो अब अपने गर्म कपड़े बाहर निकाल लीजिए—क्योंकि आने वाले दिनों में रांची का पारा तेजी से नीचे गिरने वाला है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के रांची केंद्र की ताजा रिपोर्ट पर नजर डालें, तो मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3.5 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश जरूर देखने को मिली, लेकिन रांची में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा।

अब बात करते हैं अगले कुछ दिनों के पूर्वानुमान की। मौसम विभाग के मुताबिक,अगले तीन दिनों में रांची के न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें