JHARKHAND NEWS
दुर्गापूजा में भी कटेगा चालान, रेड लाइट जंप की तो कैमरे कर देंगे कैद
दुर्गापूजा की धूम में शहर के पंडाल रोशनी से जगमगा रहे है लेकिन रुकिए... अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि इस फेस्टिव सीजन में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस आपको छोड़ देगी, तो यह आपकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है!"दुर्गापूजा के दौरान भी ट्रैफिक पुलिस की पैनी नजर शहर के चप्पे-चप्पे पर है। बिना हेलमेट बाइक चलाना, ट्रिपल लोडिंग करना या रेड लाइट जंप करना—अब भारी पड़ सकता है।
शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे हाईटेक कैमरे 24 घंटे और सातों दिन सक्रिय हैं। अगर आप बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे हैं, सीट बेल्ट नहीं लगा रहे हैं, या सिग्नल तोड़ रहे हैं, तो इन कैमरों से बचना नामुमकिन है। नियम टूटते ही आपका ऑटोमेटिक चालान सीधे आपके घर या मोबाइल पर पहुंच जाएगा!"
"याद कीजिए पिछले साल के आंकड़े! सिर्फ 10 दिनों के भीतर—यानी 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच—यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 29,600 वाहनों के चालान काटे गए थे।रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने साफ तौर पर वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस बार भी कैमरे हर पल एक्टिव रहेंगे, इसलिए चालान की मार से बचने के लिए सतर्क रहें।"
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।