Live

JHARKHAND NEWS

रामायण' फिल्म पर कानूनी पेंच: विवादित अंश हटाने और रिलीज रोकने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका

S
Srishtyलेखक

फिल्म रामायण के कथित विवादित दृश्यों को लेकर अब कानूनी विवाद गहराता नजर आ रहा है। फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने और विवादित अंश हटाने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में फिल्म के चित्रण पर सवाल उठाते हुए कई अहम मांगें की गई हैं।नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता संतोष कुमार की ओर से अधिवक्ता संतोष कुमार सोनी ने यह याचिका दायर की है।

याचिका में फिल्म के कुछ दृश्यों और संवादों पर आपत्ति जताई गई है। आरोप है कि फिल्म में रामायण के प्रसंगों को इस तरह प्रस्तुत किया गया है, जो मूल ग्रंथ की मर्यादा और परंपरा के अनुरूप नहीं हैं। याचिका में भगवान राम के वनवास, लक्ष्मण के व्यवहार, शूर्पणखा प्रसंग और रावण के चित्रण को लेकर सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि फिल्म में दिखाए गए कुछ दृश्य धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक भावनाओं को प्रभावित कर सकते हैं। याचिका के जरिए अदालत से मांग की गई है कि फिल्म के विवादित अंशों को हटाया जाए। साथ ही, जब तक इन अंशों को हटाया नहीं जाता, तब तक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग भी की गई है। याचिका में फिल्म की कुल कमाई का 50 फीसदी हिस्सा अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को देने की मांग भी शामिल है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें