JHARKHAND NEWS
कार्तिक पूर्णिमा पर चाईबासा स्थित करणी मंदिर नदी घाट पर लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
चाईबासा : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को गंगा स्नान की मान्यता रखने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चाईबासा करणी मंदिर नदी घाट में स्नान किया. स्नान के बाद लोगों ने नदी के निकट असहाय एवंनिर्धन लोगों के बीच दान- पुण्य किया. देव दीपावली के अवसर पर रोरो नदी,छठ घाट,मुक्तिधाम घाटों पर स्नान करने वाले लोगों की काफी भीड़ रही. लोग प्रदोष काल के समय स्नान आदि कर दीप जलाते हैं. गरीबों को दान पुण्य कार्य करते हैं. जबकि आज शाम के समय भगवान शिव की पूजा करते हैं जिससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट----
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।