Live

JHARKHAND NEWS

नियोजन की मांग पर भूख हड़ताल जारी, आंदोलनकारियों की बिगड़ रही तबीयत

S
Srishtyलेखक

बोकारो में विस्थापितों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है! बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ और विस्थापित परिवारों का आमरण अनशन आज तीसरे दिन भी जारी है। आंदोलन की आग अब और तेज हो गई है, क्योंकि भूख हड़ताल पर बैठे कई आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ने लगी है।इस बड़े आंदोलन को अपना समर्थन देने के लिए कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह खुद भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई प्रदर्शनकारियों की सेहत अचानक खराब होने के बाद कुछ लोगों को अस्पताल भेजा गया है, तो वहीं कुछ का इलाज धरना स्थल पर ही सलाइन (ड्रिप) चढ़ाकर किया जा रहा है।

हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद, बोकारो स्टील प्रबंधन (BSL Management) की तरफ से अब तक बातचीत या पहल के लिए कोई भी आगे नहीं आया है। प्रबंधन की इस खामोशी और उदासीनता के बाद विस्थापितों में आक्रोश और ज्यादा भड़क गया है। विस्थापितों का साफ कहना है कि जब तक उन्हें नियोजन का अधिकार नहीं मिलता, यह अनिश्चितकालीन हड़ताल यूं ही जारी रहेगी। अब देखना यह होगा कि सुस्त प्रशासन और प्रबंधन की नींद कब टूटती है


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें