Live

JHARKHAND NEWS

गिरिडीह में ससुर और बहू की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या,फोरेंसिक टीम पहुंची

S
Srishtyलेखक

गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के रानिखवा पंचायत अंतर्गत मंडल टोला में देर रात हुए दोहरे हत्याकांड की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यहां सुकर मंडल और उनकी बहू शीला देवी की कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।दोनों की हत्या उनके घर के सामने की गई।घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, मध्यरात्रि के बाद आरोपी सुकर मंडल के घर पहुंचा और दरवाजा को पीटने लगा,इसी दौरान शीला ने अपने ससुर शुक्र मंडल को फोन कर बताया जिसके बाद ससुर पहुंचे इसी दौरान आरोपी ने सुकर मंडल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया ससुर को बचाने के लिए बहू शीला देवी आई और अपने ससुर को बचाने की कोशिश करने लगी मगर आरोपी ने पहले शुक्र मंडल पर टांगी से हमला कर उनको मार डाला बाद में बहु की भी हत्या कर दी।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।वंही डीएसपी आर के राणा,नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है।हालांकि स्थानीय आक्रोशित लोगों ने यंहा पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों को शव को पोस्टमार्टम के लिए नही ले जाने दिया,ग्रामीणों की मांग है की जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नही होगा तब तक शव नही उठाने दिया जाएगा।इधर फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच में जुटी है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।इधर परिजन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें