JHARKHAND NEWS
बाबा बैद्यनाथ की शरण में भाजपा के संगठन महामंत्री, रुद्राभिषेक कर मांगा झारखंड की खुशहाली का आशीर्वाद
झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय के साथ शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का रुद्राभिषेक कर झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।पूजा-अर्चना के दौरान भाजपा नेताओं ने बाबा बैद्यनाथ से झारखंड में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का आशीर्वाद मांगा। साथ ही पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए भी प्रार्थना की।
बाबा मंदिर में पूजा के बाद भाजपा नेताओं ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की पावन धरती से नई ऊर्जा और सकारात्मक संकल्प लेकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने झारखंड की जनता के कल्याण और प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा।इस अवसर पर भाजपा देवघर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक, पूर्व विधायक नारायण दास, नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बाबा नगरी से संगठन को मजबूती का संकल्प
भाजपा नेताओं के बाबा मंदिर पहुंचने और रुद्राभिषेक करने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने नेताओं का स्वागत किया और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया। बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के साथ ही भाजपा नेताओं ने प्रदेश की खुशहाली और संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।