JHARKHAND NEWS
रामगढ़ पतरातु मुख्य मार्ग पोचरा स्थित सीमेंट लदा चलता ट्रक में लगी भीषण आग
रामगढ़ जिले के बरकाकाना पोचरा स्थित बीते रात सीमेंट लदा ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। जिसके कारण उक्त स्थल पर अफरातफरी मच गई, प्रत्येक दर्शियों ने बताया कि सीमेंट लदा ट्रक पतरातु भुरकुंडा की ओर से आ रहा था ।
जब तक ड्राइवर को आग लगने का अंदेशा हुआ तब गाड़ी रोकते ही आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे ट्रक का आधा हिस्सा जलकर पूरी तरह से राख हो गया, गनीमत रहे की किसी भी तरह की हताहत नहीं हुई। वही ट्रक में लगे आग को बुझाने के लिए आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। मौके पर बरकाकाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।