JHARKHAND NEWS
गढ़वा में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने 30 दिव्यांगों को दिया इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल
गढ़वा: मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र गढ़वा के 30 दिव्यांगों के बीच इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल का वितरण किया. इस मौके पर मंत्री के आवास पर मेराल,डंडा,रमकण्डा,रंका,चिनियाँ और गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के दिव्यांग लोग उपस्थित हुए.
इस अवसर पर मंत्री ने सभी दिव्यांग लोगों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर हरी झंडी दिखाकर ट्राईसाइकिल को रवाना किया. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नीति और सिद्धांतों में लोगों की मदद करना है. उसी के तहत 30 दिव्यांग जनों को बैटरी युक्त ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया है. ये लोग कहीं आ जा नहीं सकते थे. अब ये बिना किसी दूसरे के सहायता से कहीं भी जा सकते हैं और अपनी दिनचर्या का काम कर सकेंगे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।