Live

JHARKHAND NEWS

बम-बम भोले की गूंज और गौ माता का संकल्प,लखनऊ से शुरू हुई पैदल यात्रा अब काशी विश्वनाथ की ओर

S
Srishtyलेखक

भक्ति, तपस्या और एक महान संकल्प... जब ये तीनों मिल जाएं, तो इतिहास बन जाता है! उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दो युवा—विपिन सिंह और ओमवीर सिंह, इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की अगाध कामना लेकर ये दोनों युवा पैदल ही भारत भ्रमण पर निकल पड़े हैं। अब तक ये दोनों वीर युवा 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं। इसी पावन यात्रा के तहत, जब वे झारखंड के देवघर पहुंचे, तो उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और महादेव का आशीर्वाद लिया। अब इनकी यात्रा का अंतिम और बेहद खास पड़ाव काशी विश्वनाथ मंदिर है, जहां दर्शन के साथ ही इनकी 12 ज्योतिर्लिंगों की यह ऐतिहासिक पैदल यात्रा पूरी हो जाएगी। यह सफर आसान नहीं था। विपिन और ओमवीर अब तक करीब12,500 किलोमीटर की लंबी दूरी पैदल तय कर चुके हैं!और अपनी मंजिल यानी काशी पहुंचने के लिए अभी लगभग800 किलोमीटर का सफर और बाकी है। पर इन कदमों में थकान नहीं, बल्कि एक पवित्र जिद है।

लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इस कठिन यात्रा का उद्देश्य केवल 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना ही नहीं है,बल्कि इसके पीछे एक बहुत बड़ा सामाजिक संकल्प भी जुड़ा है—'गौ माता का संरक्षण'!"

"इन दोनों युवाओं की मांग है कि गौ माता को'राष्ट्रीय माता' घोषित किया जाए। साथ ही, लखनऊ में एक विशाल गौशाला का निर्माण कराया जा सके, जहां बेसहारा गोवंशों की सेवा और संरक्षण हो सके। इसी उद्देश्य को लेकर वे हज़ारों किलोमीटर की धूल फांक रहे हैं।"महादेव की कृपा पर अटूट विश्वास और गौ सेवा के इस संकल्प के साथ, विपिन और ओमवीर हर दिन जीत रहे हैं दिलों की दूरियां।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें