JHARKHAND NEWS
देवघर के सारठ में द्वारिका वस्त्रालय में लगी भीषण आग, 10 लाख के कपड़े जलकर खाक
देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के भथरिया गांव स्थित 'द्वारिका वस्त्रालय' में अचानक आग लगने से करीब दस लाख रुपये के कपड़े जलकर पूरी तरह राख हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, दुकान के मालिक द्वारिका मंडल ने लक्ष्मी पूजा के बाद अपनी दुकान बंद की थी और घर जाकर आराम कर रहे थे। तभी अचानक ग्रामीणों ने उन्हें दुकान से धुआं निकलते देखा और तुरंत इसकी सूचना दी। जब दुकानदार ने हड़बड़ी में दुकान का शटर खोला, तो भीतर से आग की तेज लपटें भड़क उठीं।गनीमत यह रही कि स्थानीय प्रमुख गौतम रवानी की अगुवाई में ग्रामीणों ने भारी मशक्कत और सूझबूझ से आग पर काबू पाया, वरना यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था। हालांकि, इस भयानक अग्निकांड में सब कुछ तबाह हो चुका है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की जा रही है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।