Live

JHARKHAND NEWS

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में आसरा तोरसिंदरी विद्यालय का रहा शानदार प्रदर्शन, आसरा के सचिव ने बच्चों को दी बधाई

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : झारखंड के दुमका जिला में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2024 में ईएमआरएस तोरसिंदरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समूह प्रतियोगिताओं में कुल 6 पुरस्कार एवं एकल प्रतियोगिताओं में कुल 32 पुरस्कार जीत कर तोरसिंदरी की झोली में डाले.

इस प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें तोरसिंदरी की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने वॉलीबॉल में प्रथम स्थान, हैंडबॉल में प्रथम,खो खो में प्रथम, हॉकी में प्रथम स्थान हासिल किया साथ ही एकल प्रतियोगिताओं में जेवलिन,3 किमी वॉक,रनिंग 800मीटर, 400मीटर,100मीटर ,रिले,लॉन्ग जंप,हाइ जंप,ट्रिपल जंप, डिस्कस, शॉर्टपुट,चेस, आर्चरी, योगा,बैडमिंटन स्पर्धाओं में क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. इन सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल होने के लिए 14 से 19 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में जाना है जहां इनका मुकाबला पूरे भारतवर्ष के ईएमआरएस विद्यालय के प्रतिभागियों से होगी. राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उम्दा प्रदर्शन के लिए आसरा संस्था के सचिव शिवकर पूर्ति ने बच्चों को बधाई दी एवं आगे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट----

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें