JHARKHAND NEWS
ऋतिक यादव हत्याकांड में पुलिस ने तेज की जांच, कई ठिकानों पर छापेमारी।
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बंदरकुप्पी के समीप एएसआई के पुत्र ऋतिक यादव की हत्या के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मामले के उद्भेदन के लिए सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष जांच दल गठित किया है। टीम में मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और स्पेशल सेल के मणिकांत शामिल हैं।
पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की जा रही है।सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी के पास रात्रि में लगभग 11बजे के आस पास मारपीट की घटना हुई जिसमें राजेन्द्र नगर के रहने वाले ऋतिक यादव की मौत हो गई।कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है जल्द ही जो लोग संलिप्त होंगे उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।