JHARKHAND NEWS
दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, मुफस्सिल-पचम्बा में शांति समिति की बैठक।
आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर गिरिडीह पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।मुफस्सिल थाना और पचम्बा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। मुफस्सिल में सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य, समाजसेवी और गणमान्य लोग शामिल हुए। एसडीपीओ ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।बैठक में पूजा पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण, पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई तथा अलग प्रवेश-निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
महिलाओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। पचम्बा में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, समिति सदस्यों ने पुलिस-प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।