Live

JHARKHAND NEWS

G.E.L. चर्च के बिशप सीमांत संदीप तिर्की के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी ने जताया गहरा शोक

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

राँची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने G.E.L. चर्च के आदरणीय बिशप Rt. Rev. सीमांत संदीप तिर्की जी के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है.

अपने शोक संदेश में दोनों नेताओं ने कहा कि बिशप सीमांत संदीप तिर्की जी का निधन मसीही समाज, चर्च एवं झारखंड के सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने अपने जीवन में समाज और मसीही समुदाय के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके निधन से समाज ने एक सम्मानित आध्यात्मिक व्यक्तित्व को खो दिया है.

दोनों नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों, अनुयायियों एवं समस्त मसीही समाज को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें.

रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें