Live

JHARKHAND NEWS

सरायकेला पुलिस ने नकली नोट के साथ 2 जालसाजों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला: बड़ी खबरसरायकेला से है जहां पुलिस ने पांच सौ के 9 नकली करेंसी के साथ 2 जालसाजों को पकड़ा है. पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

मामले में सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इनामुल मुर्गा खरीदने गया था. तभी दुकानदार को शक हुआ. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस की गिरफ्त में आए जालसाजों में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला एनामुल शेख है जबकि दूसरा जमशेदपुर का मोहम्मद चांद है. एनामुल सरायकेला में किराए के मकान में रहता है. पूछताछ के क्रम में स्क्रैप कारोबारी मोहम्मद चांद का नाम सामने आया है. जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. अहम सवाल यह है कि आखिर नकली नोट आए कहां से ? बता दें कि गिरफ्त में आए दोनों जालसाज मूल रूप से स्क्रैप कारोबारी है और इनका कनेक्शन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें