Live

JHARKHAND NEWS

सदर अस्पताल के पास भटकता मिला 3 साल का बच्चा, युवकों की तत्परता से परिजनों से हुआ मिलन

S
Srishtyलेखक

बोकारो में आज सुबह सदर अस्पताल के पास उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कुछ युवकों को करीब 3 साल का एक बच्चा अकेले इधर-उधर भटकता मिला। बच्चा अपने घर और परिजनों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था। युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए बच्चे को अपने साथ लिया और काफी देर तक उसके परिजनों की तलाश करते रहे।दरअसल, आज सुबह सदर अस्पताल के आसपास कुछ युवकों की नजर 3 साल के बच्चे पर पड़ी, जो अकेला इधर-उधर भटक रहा था। युवकों ने उससे उसके घर और परिवार के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

इसके बाद युवक बच्चे को पास की एक चाय दुकान के पास लेकर पहुंचे और आसपास के लोगों से उसके परिजनों के बारे में पूछताछ शुरू की। काफी खोजबीन और जानकारी जुटाने के बाद पता चला कि बच्चा पास के झोपड़ पट्टी निवासी पवन कुमार का नाती है.इसके बाद पवन कुमार से संपर्क किया गया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे की पहचान की। परिजनों ने बताया कि बच्चा उनका ही है। वह बीती रात एक निजी उत्सव में परिवार के साथ आया था और सुबह खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गया। परिजनों को भी इस बात की जानकारी नहीं हो सकी कि बच्चा कब घर से निकल गया।

फिलहाल बच्चे के सकुशल अपने परिजनों से मिलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। वहीं, बच्चे को सुरक्षित रखने और उसके परिजनों तक पहुंचाने में मदद करने वाले युवकों की तत्परता और मानवता की लोग सराहना कर रहे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें