Live

JHARKHAND NEWS

किसानों को नहीं मिल रहा उचित बाजार मूल्य, फसलें सड़ने की कगार पर

S
Simran Chaudharyलेखक

GARHWA : किसानों के लिए वर्तमान में मुश्किलों का समय है, उनकी मेहनत के बावजूद किसान अपनी सब्जियों और फलों को उचित बाजार मूल्य नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं जिसके कारण उनकी फसलें नष्ट हो रही हैं। खेतों में उगाई गई सब्जियां अब सड़ने लगी हैं, और किसान निराश हो गए हैं। छतरपुर गाँव के किसान प्रभू मेहता की स्थिति और भी कठिन है, उन्होंने करीब 5 एकड़ ज़मीन लीज पर लेकर सब्जियों और फलों की खेती करने की योजना बनाई थी लेकिन इस साल बाजार में सब्जियों की कीमत बहुत कम हो गई है जिससे उनकी उम्मीदें टूट गई हैं। वे कहते हैं बाजार में सब्जियों का दाम बहुत कम है और अब ये सड़ने लगी हैं, हमारी मेहनत का कोई मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान इस संकट से अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में परेशान हैं और कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं और सहायता का असर भी बेहद कम दिखाई दे रहा है।

जिला कृषि पदाधिकारी का कहना है कि हम किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करते हैं, लेकिन कभी-कभी बाजार मूल्य की कमी के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया यहां के किसान चाहे सब्जी हो या अन्य फसल अच्छे उत्पादन में कोई कमी नहीं है लेकिन बाजार मूल्य सबसे बड़ी समस्या बन गया है, हम लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि किसानों को उनके उचित बाजार मूल्य मिल सके।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें