Live

JHARKHAND NEWS

छठ पूजा से पहले CUJ का अनूठा प्रयास, तालाब सफाई के साथ पत्थरों पर उकेरे पर्यावरण संरक्षण के संदेश

S
Srishtyलेखक

प्रकृति के पावन पर्व छठ से पहले झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) ने एक अनुकरणीय पहल की है। 7 नवंबर 2026 को चेरी, मनातू स्थित CUJ कैंपस में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य न सिर्फ छठ घाट को संवारना था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी था!भारत सरकार के 'मिशन लाइफ' और 'ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक' के तहत आयोजित इस महा-अभियान में पूरा यूनिवर्सिटी परिवार एक साथ नजर आया। इस पहल को यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. सारंग मेढेकर का मार्गदर्शन मिला, जबकि इसका शानदार समन्वय प्रो. भगवान सिंह ने किया। खास बात यह रही कि परीक्षा नियंत्रक प्रो. बिधु भूषण भी अपनी पत्नी के साथ इस श्रमदान का हिस्सा बने।

इस अभियान में MBA के हॉबीज क्लब और कम्युनिटी क्लब के प्रथम सेमेस्टर के स्टूडेंट्स, रिसर्चर्स, हाउसकीपिंग स्टाफ, उनके बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आसपास के ग्रामीण ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबने मिलकर तालाब और उसके आस-पास के इलाके को चमक दिया!सफाई के साथ-साथ यहाँ क्रिएटिविटी का भी जलवा दिखा। तालाब के किनारे की चट्टानों को सफेद रंग से सजाकर उन पर 'कचरा कम करें', 'Say No to...' और 'ग्रीन माइंडसेट' जैसे खूबसूरत पर्यावरण संदेश उकेरे गए, ताकि हर आने-जाने वाले को स्वच्छता की प्रेरणा मिले।" और हाँ, CUJ ने इस अभियान को और भी मजेदार बना दिया है! यूनिवर्सिटी ने 'पॉन्ड सेल्फी अवार्ड' की घोषणा की है। साफ किए गए तालाब के पास बेहतरीन सेल्फी खींचकर व्हाट्सएप पर भेजनी है, और सबसे शानदार सेल्फी को सम्मानित किया जाएगा!"

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें