Live

JHARKHAND NEWS

गढ़वा में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने झारखण्ड आंदोलनकारियों को दिया प्रशस्ति पत्र

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा:झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जिला समाहरणालय सभागार में 116 झारखंड आंदोलनकारियों को आयोग के द्वारा स्वीकृत प्रशस्ति पत्र दिया.

इस अवसर पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि आज 48 आंदोलनकारियों के बीच प्रशस्ति पत्र देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. इन्होंने झारखण्ड आंदोलन में अपना योगदान दिया था. इनके बदौलत हम सभी को झारखंडी कहलाने का गौरव प्राप्त होता है. आज झारखण्ड तेजी से आगे बढ़ रहा है. जिन झारखंड आंदोलनकारियों ने सपना देखा था झारखण्ड के बारे में, वह सपना पूरा हो रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें