JHARKHAND NEWS
कैंसर प्रीत मरीजों का मणिपाल अस्पताल मुफ़्त कर रहा है इलाज
बोकारो में मणिपाल हॉस्पिटल ईएम बाइपास की ओर से स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंसर, यूरो-ऑन्कोलॉजी और कार्डियोथोरेसिक सर्जरी के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने गंभीर बीमारियों के इलाज में आधुनिक तकनीक और समय पर निदान के महत्व पर चर्चा की। विशेषज्ञों ने कहा कि बिहार और झारखंड के मरीजों को उन्नत उपचार के लिए पूर्वी भारत में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
मणिपाल हॉस्पिटल्स ग्रुप की ओर से आयोजित इस संवादात्मक सत्र में मणिपाल कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर केयर सेंटर के निदेशक डॉ. सौरव दत्ता, यूरोलॉजी, यूरो-ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. अभय कुमार और कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अरुणांशु ढोले मौजूद रहे।मणिपाल कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर केयर सेंटर के निदेशक डॉ. सौरव दत्ता ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर कैंसर मरीजों के लिए अस्पताल की ओर से निशुल्क इलाज की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके लिए एनजीओ और मणिपाल ट्रस्ट के माध्यम से मरीजों के इलाज में मदद की जाती है। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी के साथ कैंसर भी बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में शामिल है।
डॉ. सौरव दत्ता ने रोबोटिक सर्जरी के फायदे भी बताए। उन्होंने कहा कि रोबोटिक और सामान्य सर्जरी की लागत में बड़ा अंतर नहीं है। रोबोटिक सर्जरी में मरीज के अस्पताल में रहने का समय कम हो सकता है, दवाओं की जरूरत कम पड़ सकती है और मरीज ऑपरेशन के बाद अपेक्षाकृत जल्दी अपने सामान्य काम पर लौट सकता है। वहीं पारंपरिक सर्जरी में रिकवरी में अधिक समय लग सकता है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।