Live

JHARKHAND NEWS

गढ़वा के ओखरगाड़ा को प्रखंड बनाने की मांग हेतु ग्रामीणों ने CM के नाम मिथिलेश ठाकुर को सौंपा ज्ञापन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा: जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत ओखरगाड़ा को प्रखंड का दर्जा देने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार को पूर्व मंत्री और झामुमो महासचिव मिथिलेश ठाकुर को मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र सौंपा है. ग्रामीणों का कहना है कि ओखरगाड़ा क्षेत्र में आबादी लगातार बढ़ रही है और ग्रामीणों को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रतिदिन विकास योजनाओं सहित जमीन के मामलों को लेकर आना-जाना पड़ता है.

ग्रामीणों ने बताया कि ओखरगाड़ा से मेराल प्रखंड मुख्यालय की दूरी काफी अधिक है,जिससे प्रशासनिक कार्यों में भारी परेशानी होती है. यहां के गरीब-असहाय पैसे के अभाव में प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में परेशानी महसूस करते हैं. विशेष परिस्थिति होने पर प्रखंड सह अंचल पदाधिकारी का इन जगहों पर पहुंचने में भी काफी समय लगता है. ग्रामीणों की मांग है कि20पंचायत वाले मेराल प्रखंड में से6पंचायत बिकताम,ओखरगाड़ा पूर्वी,ओखरगाड़ा पश्चिमी,खोरिडीह,चेचरिया और अरंगी को मिलाकर एक नया प्रखंड का दर्जा दिया जाए. जब2011के जनसंख्या के अनुसार आबादी35000थी उस समय भी लोगों के द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को2013में मांग पत्र देकर ओखरगाड़ा को प्रखंड बनाने की मांग की गई थी. आज आबादी लगभग50000पहुंच गई है. ऐसे में ओखरगाड़ा को नया प्रखंड घोषित किया जाना जरूरी है.

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष पहले भी रखे हैं और सरकार से सकारात्मक पहल की मांग किया गया था. पुनः ग्रामीण की मांगों को मजबूती से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा से ग्रामीणों की आवाज को बुलंद करता रहा है और भविष्य में भी जनता के हक के लिए संघर्ष करता रहेगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें