Hindi News / झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में वित्तीय प्रबंधन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला...

JHARKHAND NEWS : झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में वित्तीय प्रबंधन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news

रांची : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में न्याय सदन में शनिवार को वित्तीय प्रबंधन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने कार्यशाला का दीप जलाकर शुभारंभ किया.

कार्यक्रम में हाईकोर्ट के न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी भी शामिल हुए. इसके अलावे विभिन्न जिलों से जज कार्यक्रम में मौजूद रहे. सभी ने वित्तीय प्रबंधन पर अपनी अपनी बातों को रखने का काम किया. वहीं लोगों के लिए टेक्निकल सेशन का भी आयोजन किया गया जिसमें लोग वित्तीय प्रबंधन के फायदों को जाना.