Live

JHARKHAND NEWS

रांची के पिठौरिया में होटल मैनेजर की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

S
Srishtyलेखक

राजधानी रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक होटल मैनेजर की धारदार हथियार से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान बालेश्वर गोराई के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बालेश्वर अपने होटल का काम खत्म कर देर शाम घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब काफी रात तक बालेश्वर घर नहीं पहुँचे।

चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, जिसके बाद उनका लहूलुहान शव बरामद हुआ। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल, सूचना मिलते ही पिठौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच में जुटी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस मर्डर के पीछे की वजह क्या थी? और इस खूनी खेल को किसने अंजाम दिया? पुलिस इन सभी सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करेगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें