Live

JHARKHAND NEWS

आरजेडी ने किया ने किया मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

S
Srishtyलेखक

बाजार समिति प्रांगण के बाहर पाकुड़ दुमका मुख्य पथ के समीप राजद के द्वारा हिंदुस्तान के चुनाव आयोग के मुखिया ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया ज्ञानेश कुमार के ऊपर आरोप लगाते हुए राजद के जिला अध्यक्ष महावीर मढैया ने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा पश्चिम बंगाल बिहार एवं अन्य राज्यों में एस आई आर के तहत लाखों लोगों का वोटर से नाम हटा दिया गया और सीधी तौर पर केंद्र की भाजपा सरकार को फायदा पहुंचा कर सरकार बनाने का काम किया गया एस आई आर पर सीईसी और अन्य चुनाव आयुक्त के बीच विवाद भी चल रहा है जिससे पूरे देश में भूचाल मचा हुआ है

ज्ञानेश कुमार के द्वारा लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में एस आई आर के तहत धांधलि करने का आरोप है ज्ञानेश कुमार के द्वारा 11 कालम दिए गए हैं वे सभी के पास उपलब्ध नहीं रहने के कारण लाखों लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कट जा रहा है एस आई आर का समय समाप्त होने को मात्र 4 दिन शेष बचे हैं ऐसे में लाखों की संख्या में झारखंड के वोटरों का नाम कटेगा यह सोची समझी साजिश है आरजेडी इसका पुरजोर विरोध करती है एवं पुतला दहन करती है आगे भी अगर इस्तीफा नहीं दिए जाएंगे तो विरोध करती रहेगी ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें