JHARKHAND NEWS
राजधानी में अपराधियों की खैर नहीं! रांची पुलिस ने सील किए सभी बॉर्डर, सघन जांच शुरू
राजधानी रांची में अपराधियों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अपराधियों के भागने के रास्ते बंद करने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रांची पुलिस ने जिले के सभी बॉर्डर सील करते हुए 100 से अधिक लोकेशन में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाई गई है एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर शहर के तमाम थाना क्षेत्रों में विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की सघन जांच की जा रही है...
राजधानी रांची में अपराधियों की अब खैर नहीं! अपराध पर लगाम लगाने और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए रांची पुलिस ने रविवार को व्यापक स्तर पर विशेष अभियान शुरू किया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बॉर्डर सीलिंग के साथ एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस ने जिले से बाहर जाने वाले तमाम एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर सख्त पहरा लगा दिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस की टीमें तैनात हैं। हर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति पर पुलिस की पैनी नजर है। अभियान का मकसद अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना और किसी भी आपराधिक वारदात को अंजाम देकर फरार होने की कोशिश को नाकाम करना है।
दोपहर एक बजे तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।अपराधियों की धरपकड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस लगातार जांच कर रही है। रांची पुलिस के इस सख्त अभियान से अपराधियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।