Live

JHARKHAND NEWS

रामगढ़ पुलिस ने ठेकेदार से लेवी मांगने के मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़: बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां पुलिस ने पांडे गिरोह के 4 सक्रिय अपराधियों को अरेस्ट कर लिया है. सभी पर रामगढ़ और हजारीबाग जिले में हो रहे विकास कार्यो में ठेकेदार से लेवी मांगने का आरोप है. पकड़े गये आरोपियों के पास से 14 मोबाइल,2 मोटरसाइकिल जब्त किया गया है.

मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि भदानीनगर ओपी क्षेत्र के देवरिया पंचायत भवन के पास बन रहे पीसीसी रोड निर्माण करने वाले ठेकेदार से लेवी वसूलने के लिए पांडे गिरोह के चार-पांच अपराधी वहां इकट्ठा हुए हैं. इसके बाद पुलिस की गठित टीम के द्वारा छापेमारी की गई. पुलिस बल को देख सभी अपराधी वहां से भागने का प्रयास किया. इसके बाद मतकमा चौक रेलवे फाटक के पास से सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया. इन सभी पर पतरातु, भुरकुंडा, गिद्दी एवं बरकाकाना के विभिन्न सरकारी योजना में लेवी मांगने का आरोप है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें