Live

JHARKHAND NEWS

कोडरमा में लगातार हो रही बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था, घंटो बाधित हो रही बिजली

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा: जिले में इन दिनों बिजली संकट गहरा गया है. बारिश होते ही बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशान हो रही है.

दरअसल बिजली के तार पर घने पेड़ झूल रहे हैं. बारिश की वजह से पेड़ गिरने का भी खतरा बना रहता है. जरा सी बारिश और आंधी आते ही शॉर्ट सर्किट की वजह से बिजली कट जाती है.

विद्युत कार्यपालक अभियंता ने कहा है कि सभी पेड़ों की छटनी करवाने के आदेश दिए गए हैं. पेड़ों की छटनी होने के बाद बारिश और आंधी में भी बिजली बाधित नहीं होगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें