Live

JHARKHAND NEWS

पलामू पुलिस ने 4 एकड़ भूमि पर लगे अवैध अफीम के पौधे को किया नष्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू: बड़ी खबरपलामू से है जहां जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के अतिसूदूरवर्ती इलाका डागरा पंचायत के ग्राम रतनाग (सिरहा) में पुलिस प्रशासन ने वन भूमि में लगभग4एकड़ में लगे अफीम पोस्ता के पौधे को नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी अमित कुमार दिवेदी के नेतृत्व में कुहकूह कला पिकेट के साथ मिलकर अफीम पोस्ते की पौधे को नष्ट किया गया. बताया गया है कि अभी भी लगातार अभियान जारी है.

अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई

मामले में पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने स्पष्ट किया है कि अफीम की अवैध फसल लगाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र में नशे की समस्या पर पूरी तरह से नियंत्रण किया जा सके. मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पलामू से नीतेश तिवारी की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें