Live

JHARKHAND NEWS

धनबाद के भुली ई ब्लॉक दुर्गा पूजा पंडाल में खुले पट, मां के दर्शन के लिए जुटे श्रद्धालु

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद:कोयलांचल धनबाद स्थित भुली ई ब्लॉक दुर्गा पूजा पंडाल में सप्तमी के दिन नवपत्रिका पूजन के बाद मां दुर्गा के पट खोले दिए गए. पट खुलने के बाद मां के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इस वर्ष पंडाल का आकर्षक थीम डिज़नीलैंड रखा गया है,जिसे भव्य स्वरूप में तैयार किया गया है.

धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. यहां एक से बढ़ कर एक पूजा पंडाल बने हैं. अलग अलग थीम पर कई पूजा पंडाल बनाये गये हैं, जो लोगों को खूब आनंदित कर रहे हैं. शहर के भुली ई ब्लॉक दुर्गा पूजा पंडाल काफी आकर्षक लग रहे हैं.

जानकारी के मुताबिकडिज़नीलैंड थीम पर आधारित पंडाल को तैयार करने में लगभग 13 लाख रुपये की लागत आई है. डिज़नीलैंड जैसा नज़ारा देखने के लिए श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

बता दें कि हर वर्ष भुली में लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है,जिसके मद्देनज़र प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था की सख़्त निगरानी और पुख्ता इंतज़ामकिएजातेहैं.

धनबाद से कुंदन कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें