Live

JHARKHAND NEWS

लोहरदगा में बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, जवानों में खुशी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : जिले के सीआरपीएफ 158 बटालियन मुख्यालय में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के ब्रह्मकुमारी संस्था और वनवासी कल्याण केन्द्र संगठन के सदस्यों ने सीआरपीएफ के कमांडेंट और जवानों को राखी बांध कर रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाया. देश सेवा में लगे जवानों को त्योहारों में छुट्टी नहीं मिल पाती है. इसलिए संस्था के बहनों ने राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. इस दौरान सैकड़ो जवानों के कलाई पर राखी बांधी गई.

रक्षाबंधन को लेकर जवानों में भी उत्साह और खुशी देखी गई. कलाई पर राखी बंधाकर सीआरपीएफ कमांडेंट राहुल कुमार ने कहा कि कई त्योहारों में जवानों को छुट्टी नहीं मिल पाती है. बहनों ने यहां आकर राखी बांधी जिससे जवानों को खुशी मिली. इसके लिए संस्था की बहनों को धन्यवाद करते हैं. जवान देश सेवा में लगे हुए हैं और इस तरह के कार्यक्रम से उन्हें और ऊर्जा मिलती है. वहीं राखी बांधने वाली महिलाओं ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हम जवानों को राखी बांधकर पूरे देश को एकसूत्र में बंधना चाहते हैं ताकि देश और सुरक्षित हो और पूरे भारतवासी में एकता आए. देश हमारा और आगे बढ़े.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें