Live

JHARKHAND NEWS

गिरिडीह पुलिस ने 80 लोगों को लौटाए खोए हुए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

S
Srishtyलेखक

गिरिडीह पुलिस ने ‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 80 खोए हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं। न्यू पुलिस लाइन पपरवाटांड़ स्थित पुलिस केंद्र के मल्टीपर्पस हॉल में हुए इस कार्यक्रम में जैसे ही लोगों के हाथ में उनके फोन आए, उनके चेहरों पर राहत और खुशी की चमक साफ दिखाई दी। गिरिडीह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों से इन 80 मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला। इनमें से कई फोन तो हाल ही में गुम हुए थे, लेकिन कई लोग ऐसे भी थे जो महीनों से अपने फोन के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे। जब उन्हें अपना फोन दोबारा मिला, तो उनके लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं था।

इस मौके पर एसपी डॉ.बिमल कुमार ने कहा कि ‘आपका मोबाइल,फिर से आपका’ अभियान पुलिस की जनता के प्रति जवाबदेही और सेवा भावना का प्रतीक है। पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं,बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को हल करना और उनका भरोसा मजबूत करना भी है।

एसपी ने मोबाइल फोन की अहमियत पर जोर देते हुए लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में लापरवाही या अनजान लिंक, कॉल और मैसेज पर भरोसा करना बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए हर नागरिक को डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूक रहना चाहिए।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें