Live

JHARKHAND NEWS

रांची की बेटी का कमाल, 12.18 किमी लंबी क्रोशिया लाइन बनाकर विश्वकर्मा ने रचा इतिहास, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

S
Srishtyलेखक

झारखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। बात चाहे खेल की हो, शिक्षा की या फिर कला और हुनर की, हमारी बेटियां पीछे नहीं हैं। इसी कड़ी में, राजधानी रांची से एक बेहद गर्व करने वाली खबर सामने आई है। रांची की रहने वाली रितु विश्वकर्मा ने बुनाई के अपने हुनर के दम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है! मूल रूप से रांची के कटहल मोड़ और वर्तमान में पुंदाग स्थित एकलव्य टॉवर की रहने वाली रितु ने यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। उन्होंने 'महिला मनोविकास (भारत)' संस्था के साथ मिलकर विशाखापत्तनम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहाँ उन्होंने 12.18 किलोमीटर यानी करीब 7.57 मील लंबी क्रोशिया बंटिंग लाइन (Crochet Bunting Line) तैयार करने में अपनी अहम भूमिका निभाई।रितु की यह सफलता रातों-रात नहीं मिली। वे पिछले 15 से अधिक वर्षों से बुनाई से जुड़ी हुई हैं। उनके लिए यह केवल एक शौक नहीं, बल्कि अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने का जरिया रहा है।

राजेंद्र गर्ल्स स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा और धनबाद-सिंदरी से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली रितु को एक रिश्तेदार के जरिए इस अनोखी प्रतियोगिता के बारे में पता चला। बिना देर किए उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया और लगातार तीन महीनों तक दिन-रात मेहनत करके यह अद्भुत क्रोशिया बंटिंग तैयार की।बता दें कि 7 अगस्त 2026 को विशाखापत्तनम में इस सबसे लंबी क्रोशिया लाइन का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया गया था। इसके बाद 3 अगस्त को अवार्ड की घोषणा हुई और आखिरकार 30 सितंबर 2026 को रितु को डाक के माध्यम से आधिकारिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ। रितु की इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे रांची शहर और झारखंड भर में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें