Live

JHARKHAND NEWS

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता रवि राज मुर्मू का भाजपा ने किया नागरिक अभिनंदन

S
Srishtyलेखक

झारखण्ड की माटी ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर इतिहास रच दिया है! जादूगोड़ा के छोटे से गांव कुमीरमुड़ी से उठकर अपनी मेहनत के दम पर आसमान छूने वाले युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू का आज भाजपा जिला कार्यालय में भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। मौका था 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में प्रतिष्ठित 'गोल्डन लोटस' (स्वर्ण कमल) अवॉर्ड जीतने की खुशी का।

आपको बता दें कि गत 22 सितंबर को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रवि राज मुर्मू को उनकी उत्कृष्ट संताली फिल्म 'आंगेन' के लिए इस सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा था। भाजपा जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश बास्के की अध्यक्षता और महानगर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में पूरा क्षेत्र गर्व से झूम उठा। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि रवि राज की इस ऐतिहासिक सफलता ने न सिर्फ जादूगोड़ा बल्कि पूरे झारखण्ड का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस भव्य अभिनंदन कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजीव सिंह, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, अमर सिंह, शैलेश गुप्ता और शशांक शेखर समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। छोटे से गांव से निकलकर सिनेमा की दुनिया में यह मुकाम हासिल करना यह साबित करता है कि अगर इरादे बुलंद हों, तो हर सपना सच हो सकता है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें