Live

JHARKHAND NEWS

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल; चार गिरफ्तार

S
Srishtyलेखक

धनबाद के वासेपुर के चर्चित भूली मोड़ गोलीकांड का हिसाब धनबाद पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर चुकता कर दिया है। बुधवार देर रात ईस्ट बसुरिया में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक मुख्य शूटर घायल हो गया, जबकि चार अपराधियों को धर दबोचा गया है।सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भूली मोड़ कांड के आरोपी इसी स्कूल में शरण लिए हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।अपराधियों की गोलीबारी से ईस्ट बसुरिया की पेट्रोलिंग गाड़ी का शीशा टूट गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों ओर से करीब डेढ़ दर्जन (15 से ज्यादा) राउंड गोलियां चलीं।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में भूली मोड़ गोलीकांड का मुख्य शूटर चंदन ठाकुर दो गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कमर के पास दो गोलियां लगी हैं।पुलिस से बचकर भागने की कोशिश कर रहा बाइक चालक प्रिंस कुमार अंधेरे में पास की एक खदान में जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मौके से चंदन के मामा 'जोधन' समेत कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एसपी प्रभात कुमार ने खुद पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें