JHARKHAND NEWS
राहुल-कांग्रेस पर बरसे बाबूलाल मरांडी- 'हिन्दुओं के त्योहारों में ही खलल क्यों डालती है कांग्रेस?'
झारखंड की सियासत में एक बार फिर त्योहारों और राजनीति को लेकर संग्राम छिड़ गया है! पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा और तीखा जुबानी हमला बोला है। मरांडी ने दो टूक कहा है कि— राहुल गांधी में ईद के मौके पर आंदोलन करने की हिम्मत नहीं है! बाबूलाल मरांडी ने यह बयान झारखंड में हिंदू त्योहारों के दौरान आ रही बाधाओं और विरोध प्रदर्शनों के संदर्भ में दिया है। उनका साफ आरोप है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता सिर्फ बहुसंख्यक समाज के त्योहारों और आयोजनों में खलल डालने या राजनीति करने का काम कर रहे हैं।
मरांडी ने कड़े शब्दों में सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस पार्टी कभी किसी और धर्म के पर्व या त्योहार, जैसे ईद के समय इस तरह के राजनीतिक आंदोलन या व्यवधान पैदा करने की हिम्मत जुटा सकती है? उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सोरेन सरकार और कांग्रेस मिलकर एक खास वर्ग को साधने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं, जिससे हिंदुओं की आस्था आहत हो रही है। झारखंड में आने वाले राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से यह बयान बहुत बड़ा माना जा रहा है। बीजेपी लगातार हेमंत सोरेन सरकार पर तुष्टिकरण और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर फैल होने का आरोप लगा रही है, जबकि इस नए बयान ने राज्य की राजनीति का पारा और अधिक बढ़ा दिया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।