JHARKHAND NEWS : सीएम हेमन्त सोरेन चतरा से विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के रिसेप्शन में हुए शामिल
चतरा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को चतरा से विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह के अवसर पर आयोजित रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए. उन्होंने नवविवाहित दंपती को सुखद और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी.
मुख्यमंत्री के चतरा पहुंचने पर सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान,पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित झामुमो के जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन के अगुवाई में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया. जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निजी कार्यक्रम के तहत चतरा पहुंचे थे,जहां उन्होंने चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे की शादी समारोह के रिसेप्शन पार्टी में शिरकत की. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वापस रवाना हो गए. मुख्यमंत्री के अचानक आगमन से इलाके में कुछ समय के लिए हलचल बढ़ गई और लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जुट गई.
चतरा से संजय कुमार की रिपोर्ट--