JHARKHAND NEWS
गिरिडीह में गूंजा जय श्री श्याम का जयकारा, निशान यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब
गिरिडीह में मंगलवार को श्याम भक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिली। गिरिडीह श्याम सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्याम प्रभु के 47वें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ भव्य निशान यात्रा के साथ हुआ। कुटिया मंदिर गली से निकली यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर जय श्री श्याम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।सजे-धजे वाहन पर श्याम प्रभु के साथ भगवान शिव और संकट मोचन हनुमान का भव्य दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय भजन गायकों की प्रस्तुति पर बच्चे, युवा और महिलाएं जमकर झूमे। युवा भक्तों की टोली बाबा की पालकी लेकर यात्रा में शामिल हुई। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पालकी की आरती उतारी और आस्था के साथ उसके नीचे से गुजरकर बाबा का आशीर्वाद लिया।
मंडल सदस्य सतीश केडिया ने बताया कि मंगलवार देर शाम अखंड ज्योत प्रज्वलित होगी, जबकि बुधवार को स्वामणी का भोग लगाया जाएगा।आयोजन को सफल बनाने में राकेश मोदी,राजेश जालान, अतुल शर्मा, संजय भुदोलिया समेत अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।