Live

JHARKHAND NEWS

रांची में झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का आगाज, डीजीपी तदाशा मिश्रा ने ली सलामी

S
Srishtyलेखक

25वी झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का आगाज हो गया है। रांची के जैप वन में चार दिवसीय ड्यूटी पुलिस मीट में 13 इंवेंट में 115 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने 21वी झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का ओपनिंग की घोषणा की। झारखंड राज्य अपराध अनुसंधान विभाग की तरफ से ई झारखंड राज्य पुलिस यूनिट का आयोजन किया गया है। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा को मार्च पास्ट की सलामी दी गई।इस तकनीकी दुनिया में अपराध के तौर तरीके और साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ रही हैं.

इन तमाम विषयों को ध्यान में रखते हुए इस ड्यूटी मीट का आयोजन के माध्यम से अनुसंधान की नई तकनीक की जानकारी कई प्रतियोगिताओं के माध्यम से होगी। डीजीपी तदासा मिश्रा ने कहा झारखंड पुलिस लगातार बेहतर काम करते हुए आगे बढ़ रही है साइबर क्राइम का मामला हो या फिर अपराध के नए तरीकों को करने वाले अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। यहां की विजेता टीम को अखिल भारतीय पुलिस मीट प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट में आठ टीम शामिल हुई है इसमें डाॅग स्वान दस्ता भी शामिल हुआ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें