Live

JHARKHAND NEWS

जेएसएससी (JSSC) सहायक कारापाल परीक्षा की शारीरिक दक्षता परीक्षा की नई तारीख जारी

S
Srishtyलेखक

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC ने 'झारखंड सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025' की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है!दरसअल, चक्रवात 'अर्नब' के कारण संभावित भारी बारिश की आशंका और झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद, आयोग ने परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया था। पहले यह परीक्षा 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 के बीच होनी थी, लेकिन अब इसके लिए नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।सिर्फ रांची केंद्र के परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया गया है। रांची के जैप-1 ग्राउंड, डोरंडा में जो परीक्षाएं 28, 29, 30 और 31 अक्टूबर को होने वाली थीं—वे अब क्रमशः 18, 19, 20 और 21 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा का बाकी सारा कार्यक्रम और नियम पहले की तरह ही सुरक्षित और यथावत रहेंगे।इस बार 84 पदों के लिए कुल 56,304 अभ्यर्थी मैदान में हैं। मुकाबले की टफनेस का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक सिंगल पद के लिए औसतन 670 उम्मीदवार आपस में मुकाबला कर रहे हैं!

परीक्षा राज्य के तीन अलग-अलग सेंटर्स पर चल रही है:


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें