JHARKHAND NEWS
निर्माणाधीन पावर हाउस में लूट, गार्ड को हथियार दिखाकर बनाया बंधक।
गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड के मडवाटांड़ स्थित निर्माणाधीन पावर हाउस में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की। अपराधियों ने ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को रिवॉल्वर दिखाकर बंधक बना लिया। इसके बाद निर्माण स्थल में रखे कीमती सामान को खंगाला और ट्रांसफार्मर में लगे तांबे के तार समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए।लूटपाट के दौरान बदमाशों ने ट्रांसफार्मर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। चिमनी बुश को नुकसान पहुंचाने के साथ ट्रांसफार्मर का तेल भी बर्बाद कर दिया गया। घटना के बाद निर्माणाधीन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने के बाद गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ गार्ड और अन्य कर्मियों से पूछताछ की।इंस्पेक्टर कमलेश पासवान ने बताया कि पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली। मामले की जांच जारी है और अपराधियों की पहचान के लिए संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।