Live

JHARKHAND NEWS

शहीद नीरज का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

देवघर : देश के लिए शहीद हुए देवघर के 24 वर्षीय युवक नीरज चौधरी को गमगीन माहौल में उनके पैतृक गांव कजरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. दरअसल अग्निवीर जवान नीरज चौधरी मंगलवार को लद्दाख के सियाचिन में बर्फ में दबकर शहीद हो गये.

बता दें कि शहीद अग्निवीर जवान नीरज देवघर के मधुपुर प्रखंड के कजरा गांव के रहनेवाले थे. अग्निवीर की नौकरी में उनका पदस्थापन लद्दाख के सियाचिन में था. मंगलवार को भीषण हिमस्खलन की चपेट में आने से वो शहीद हो गए. इस घटना की खबर न सिर्फ मधुपुर में बल्कि पूरे जिले का माहौल गमगीन कर दिया था. सारी प्रक्रिया होने के बाद आज तिरंगा में लपटा हुआ उनका पार्थिव शरीर मधुपुर पहुंचा. पार्थिव शरीर का दर्शन करने के लिए झारखंड सरकार के मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री, डीसी, एसपी, जनप्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. पैतृक घर से शमशान घाट तक लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर अमर रहे के नारे लगाए. अंतिम यात्रा के दौरान हर कोई रो रहा था. वहां का माहौल ऐसा बन गया कि इंद्र देव ने भी अपने आप को रोक न सके. अविवाहित होने के कारण नीरज के चाचा राहुल कुमार चौधरी ने मुखाग्नि दी. इस मौके पर आर्मी के जवान भी मौजूद रहे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें