Hindi News / छात्रों के मुद्दे पर भाजपा द्वारा आहूत 4 दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी...

JHARKHAND NEWS : छात्रों के मुद्दे पर भाजपा द्वारा आहूत 4 दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी पूरी, पार्टी 8 से 11 सितंबर तक करेगी प्रदर्शन

Edited By:  |
jharkhand news

रांची: JPSC, JSSC CGLसहित सभी भर्ती परीक्षाओं में हुई व्यापक धांधली के खिलाफशांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर झारखंड सरकार द्वारा दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने,परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी एवं पूरे मामले कीCBIजांच की मांग को लेकर भाजपा ने 8 सितंबर से घोषित राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली है. भाजपा द्वारा इस आंदोलन के लिए विभिन्न जिलों में अपने प्रमुख नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है. ये नेता उन जिलों में आंदोलन का मोर्चा संभालेंगे.

इस संबंध में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि भाजपा द्वारा आहूत चार दिवसीय इस व्यापक आंदोलन के तहत 8 से लेकर 11 सितंबर तक तिथिवार 24 जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के साथ डीसी एवं एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार विभिन्न जिलों के लिए अलग अलग प्रमुख नेताओं को इस आंदोलन के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है.

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

8 सितंबर को राँची,

9 सितंबर को सरायकेला एवं

11 सितंबर को खूँटी में,

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

8 सितंबर को दुमका,

9 सितंबर को पाकुड़,

10 सितंबर को साहेबगंज एवं

11 सितंबर को गोड्डा में,

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

8 सितंबर को हजारीबाग,

10 सितंबर को धनबाद एवं

11 सितंबर को लोहरदगा में,

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा

8 सितंबर को जमशेदपुर

9 सितंबर को बोकारो एवं

11 सितम्बर को रामगढ़ में,

एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव

9 सितंबर को सिमडेगा,

10 सितंबर को गुमला और चाईबासा एवं

11 सितंबर को गिरिडीह में,

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

8 सितंबर को गढ़वा में,

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय

10 सितम्बर को चतरा एवं

11 सितंबर को जामताड़ा में,

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

9 सितम्बर को पलामू एवं

10 सितंबर को लातेहार में,

मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल

9 सितम्बर को कोडरमा में

पूर्व मंत्री नीरा यादव

11 सितंबर को देवघर के कार्यक्रम में शामिल होंगी.

बाउरी ने कहा कि कार्यक्रम के लिए जिलावार संयोजक भी बनाए गए हैं. जिसमें रांची एवं देवघर के लिए गणेश मिश्रा,सरायकेला के लिए बालमुकुन्द सहाय,खूंटी के लिए नीलकंठ सिंह मुंडा,दुमका के लिए सुनील सोरेन,पाकुड़ के लिए कृष्णा महतो,साहेबगंज के लिए अनंत ओझा,गोड्डा एवं धनबाद के लिए दिलीप वर्मा,हजारीबाग,गढ़वा एवं पलामू के लिए भानु प्रताप शाही,लोहरदगा के लिए अमित सिंह,सिमडेगा के लिए मुनेश्वर साहू,गुमला के लिए मनीर उरांव,गिरिडीह के लिए सरोज सिंह,चाईबासा के लिए गीता कोड़ा,जमशेदपुर के लिए आभा महतो,बोकारो के लिए अमर कुमार बाउरी,रामगढ़ के लिए राकेश प्रसाद,चतरा के लिए अमरदीप यादव,जामताड़ा के लिए सुनील सोरेन,लातेहार के लिए मनीर उरांव,कोडरमा के लिए शालिनी बैसखियार को जिम्मेवारी सौंपी गई है.

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि पिछले दिनों भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के द्वारा मुख्य सचिव के माध्यम से राज्य सरकार को छात्रों पर दर्ज मुकदमे को हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था,जिस पर राज्य सरकार मौन रही. तत्पश्चात भाजपा ने इस आंदोलन की रूपरेखा बनाई है. भाजपा छात्रों के इस न्याय की लड़ाई में हर कदम पर मजबूती से खड़ी है.

बाउरी ने बताया कि 8 सितंबर से प्रारंभ यह आंदोलन पहले दिन रांची,दुमका,हजारीबाग,गिरिडीह,जमशेदपुर और गढ़वा जिले में,9 सितंबर को कोडरमा,साहिबगंज,बोकारो,पलामू,सिमडेगा और चाईबासा जिले में,10 सितंबर को सरायकेला,पाकुड़,धनबाद,गुमला,लातेहार और चतरा जिले में जबकि 11 सितंबर को रामगढ़,देवघर,लोहरदगा,खूंटी,गोड्डा और जामताड़ा जिले में निर्धारित है.

रांची से राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट --