Live

JHARKHAND NEWS

देवघर के सारठ के गंगटी में लाखों की दो जलमीनारें निर्माण के साथ ही बंद, 2 किमी दूर नदी से पानी ला रहे ग्रामीण

S
Srishtyलेखक

देवघर के सारठ प्रखंड स्थित पिछड़ी आबादी वाले गंगटी गांव में पेयजल संकट दूर करने के लिए सरकार ने लाखों रुपये खर्च किए। जल जीवन मिशन के तहत 12-12 हजार लीटर क्षमता की दो जलमीनारें भी बनाई गईं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि निर्माण के साथ ही दोनों जलमीनारें ठप पड़ी हैं। ग्रामीणों को एक बूंद पानी नहीं मिल रहा, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना के बंद होने से गंगटी गांव में पीने के पानी की घोर किल्लत हो गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक, रोज़मर्रा और पीने के पानी के लिए उन्हें एक से दो किलोमीटर दूर नदी का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव वालों का सीधा आरोप है कि निर्माण कार्य में संवेदक ने गड़बड़ी की है, जिसकी वजह से व्यवस्था शुरू होते ही चरमरा गई। बहरहाल, वजह जो भी हो, लेकिन गंगटी गांव के ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद अगर लोगों को पीने का पानी नदी से ढोना पड़े, तो योजना की मंशा और गुणवत्ता दोनों पर सवाल खड़े होते हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें